अगर आपका आठवीं या दसवीं के बाद पढ़ाई का मन नहीं है तो आईटीआई कर सकते हैं। प्रदेश के 18 संस्थानों में विभिन्न ट्रेड्स में प्रवेश को आवेदन शुरू हो गए हैं। कुल एक हजार सीटें हैं। आने वाली पांच जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। कोर्स की अवधि छह माह की रहेगी। इसमें प्रवेश को आठवीं या दसवीं ही न्यूनतम योग्यता रखी गई है।
प्रदेश के सात सरकारी आईटीआई जम्मू समेत राजोरी, हीरानगर, किश्तवाड़, पुंछ, कठुआ और उधमपुर जम्मू संभाग में स्थित हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग की पूर्व निदेशक अनु मल्होत्रा के मुताबिक प्रदेश भर में कुल 54 आईटीआई हैं। सरकारी आईटीआई में प्रशिक्षार्थियों की कंप्यूटर जैसे ट्रेड्स में बेहतर संख्या रहती है।
जम्मू संभाग के आईटीआई और मौजूद ट्रेड्स
जम्मू-कंप्यूटर लैंग्वेज, डाटा इंट्री आपरेटर, सैनिटरी हार्डवेयर फिटर, साफ्टवेयर एप्लिकेशन
राजोरी-साफ्टवेयर एप्लिकेशन, ड्राइवर मैकेनिक, डाटा इंट्री आपरेटर
हीरानगर-साफ्टवेयर एप्लिकेशन
किश्तवाड़-साफ्टवेयर एप्लिकेशन, सैनिटरी हार्डवेयर फिटर
पुंछ-ड्राइवर मैकेनिक, सैनिटरी हार्डवेयर फिटर
कठुआ-रूरल इंफार्मेटिक्स मैनेजमेंट
उधमपुर-साफ्टवेयर एप्लिकेशन