जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ककरेयाल की शासी निकाय की 66वीं बैठक सोमवार को जम्मू के कालिका धाम में हुई। इस अवसर पर अस्पताल में मरीजों की ओर बेहतर देखभाल से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई और कई फैसले भी लिए गए।
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में श्राइन बोर्ड के सदस्य और शासी निकाय के चेयरमैन डा. अशोक भान, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार, समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेन शेट्टी के अलावा शासी निकाय के अनय सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। ब्यूरो