फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में धूमधाम से मनाई गई गुरु रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजपुरा में रविवार को गुरु रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रविदास सभा ने की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें काफी संख्या में भगतों ने मंदिर में शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर राजपुरा भजन-कीर्तनों से गूंजता रहा। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा और मेयर चंद्र मोहन गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलदास की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दिनभर गुरु रविदास के जयकारे लगते रहे। कलाकारों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। अध्यक्ष ने लोगों से गुरु रविदास के बताए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास समाज के आम लोगों की आवाज और मार्गदर्शक रहे थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के लोगों को शिक्षा देने की बात कही थी। उसी तर्ज पर समाज आगे बढ़ रहा है। सांसद ने सभा भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख सचिव रमेश अंगुराना, पार्षद सुरेंद्र चौधरी सहित मनमोहन सिंह, सतपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें