जम्मू। संत गुरबख्श सिंह जी धन्ना की स्मृति में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव, अखनूर रोड (दोमाना) में गुरमत समागम हुआ। संत तेजवंत सिंह, डेरा मुखी संत पुरा धन्ना के संरक्षण में हुए समागम में काफी संगत ने हिस्सा लेकर अरदास की।
रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। सुनाया। इसमें भाई झुझार सिंह हजूर रागी श्री दरबार साहिब, भाई सरबजीत सिंह और भाई हरपिंदर सिंह एसजीपीसी प्रचारक जम्मू मुख्य रूप से शामिल रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद मुख्य रूप से हिस्सा लिया और लोगों से शांति और मानवता की भलाई के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। अजय सदोत्रा और एस. चरणजीत सिंह खाल ने कहा कि संत गुरबख्श सिंह एक क्रांतिकारी और आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे। एस बलविंदर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता और अध्यक्ष सिख प्रोग्रेसिव फ्रंट ने भी विचार रखे।