फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल

Thu, 15 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हो गए है। घायलों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चसाना में बाइक खाई में गिरी जबकि टालीमोड़ में मिनी बस पलट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिनी बस नंबर जेके14बी-3172 पौनी से रियासी की तरफ आ रही थी तभी टालीमोड़ के पास गति तेज होने के कारण वह असंतुलित होकर सड़क के किनारे नाले में पलट गई। इस हादसे में आशा वर्कर कांता देवी निवासी चकलसालता की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि मिनी बस में तलवाड़ा निवासी प्रकाश, उसकी पत्नी नीता देवी, पुत्र दीपू के अलावा विमला देवी, सजनपुरा निवासी केवल शर्मा, पौनी के अविनाश तथा बुद्दन के मो. बशीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि देर होने के कारण चालक बस को काफी तेज चला रहा था। अगर यही दुर्घटना कुछ किलोमीटर पीछे होती तो ज्यादा नुकसान होता। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिनी बस को सीधा कर बचाव कार्य किया। वहीं जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र चसाना में वीरवार की शाम को एक बाइक गहरे नाले में गिर जा गिरी।


इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। युवक अरशद हुसैन तथा जफर हुसैन दोनों पुत्र मेन हुसैन निवासी मलीकोट बाइक से कही जा रहे थे। चसाना शेरगढ़ी के ईची नाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। आसपास के लोगों ने समय रहते बचाव कार्य किया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दोनों शवों को पीएचसी माहौर पहुंचाया। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। दोनों युवकों की मौत के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं, चिनैनी थाना अंतर्गत हाईवे पर नरसू नाला के पास श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे ट्रक से लोड कैरियर और कार को टक्कर लगने से कुल पांच लोग घायल हो गए।

ट्रक ने पहले लोड कैरियर को टक्कर मारी फिर लोड कैरियर से कार को टक्कर लगी। इन टक्करों में लोड कैरियर और ट्रक गहरी खाई में जा गिरे। इसे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ियों से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में जाहिद अहमद, इजजा अहमद दोनों निवासी बैरीनाग श्रीनगर, दीपू व रोशन लाल दोनों निवासी आरएस पुरा और रवींद्रपाल सिंह निवासी गाडीगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें