पश्चिमी नेपाल के दार्चुला जिले के नगरपालिका वार्ड नंबर-10 में घर पर रखी लोडेड बंदूक चलने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
दार्चुला के एसपी सुशील सिंह राठौर ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस यह भी पता करेगी कि बंदूक लाइसेंसी थी या नहीं।
पुलिस के अनुसार बंदूक की गोली से जयबहादुर की पुत्री दीपलक्ष्मी (9) और उसका भाई महेश सिंह (10) गंभीर रूप से घायल हैं। दीपलक्ष्मी की छाती में और महेश के माथे में गोली लगी है।
दोनों घायलों को पहले दार्चुला जिला अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नेपालगंज अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।