फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री नगर में बांटे 300 कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को शहर के शास्त्री नगर और नई बस्ती इलाके में
विज्ञापन

दूकानदारों और स्थानीय लोगों को तीन सौ कूड़ेदान वितरित किए। इस दौरान मेयर चंद्र मोहन गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मेयर ने बताया कि जम्मू नगर को स्वच्छ और हराभरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए दुकानदारों, होटल व्यवसायियों और अन्य व्यापारियों से भी अपील की है कि वह सड़क किनारे कचरा और अन्य अपशिष्ट पदार्थ न फेंके। साथ ही सूखे और गीले कचरे को अपने स्तर पर अलग करने की आदत डालें।
विज्ञापन

उधर, निगम की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर में सफाई अभियान चलाया गया। यार्ड छह से शुरू हुए अभियान को लगभग हर यार्ड में पहुंचाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजोगिता सूदन ने दुकानदारों और अन्य कारोबारियों से बातचीत कर यूजर शुल्क से अवगत करवाया। कहा कि प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान को कूड़ेदान रखने चाहिए। अभियान को शुरू करने उद्देश्य ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानदारों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। साथ ही लोग पॉलिथीन का भी इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें