फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सद्भावना: सेना ने दूरदराज के गांवों में आयोजित किया चिकित्सा, पशु चिकित्सा शिविर

Sun, 25 Jul 2021 04:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कर्नल इमरोन मुसावी ने कहा कि यह आयोजन एक बड़ी सफलता थी। इसने सेना और इन सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के बीच दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में दूरदराज के गांवों को बुनियादी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए शनिवार को सियाचिन ब्रिगेड द्वारा फायर एंड फ्यूरी कोर के तत्वावधान में त्याक्षी में एक चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। श्रीनगर के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल इमरोन मुसावी ने कहा कि शिविर नुब्रा घाटी के जरूरतमंद ग्रामीणों को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए 'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत एक मानवीय परियोजना है।

विज्ञापन


शिविर ने ग्रामीणों और उनके पशुओं के लिए चिकित्सा और पशु चिकित्सा आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) की सुविधा प्रदान की। चिकित्सा उपचार के अलावा, ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन शैली जीने के बारे में शिक्षित किया गया। मरीजों और पशुओं के मालिकों को दवाएं भी प्रदान की गईं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें