फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: केंद्रीय विश्वविद्यालय के नवनियुक्त वीसी बोले- कौशल विकास पर देंगे ध्यान, छात्रों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

Sun, 25 Jul 2021 11:54 AM IST
प्रशांत कुमार मंगेश कुमार, जम्मू

सार

वीसी ने बताया कि ऑनलाइन मोड से पढ़ाई करवाने के लिए नए संयंत्रों की व्यवस्था की जाएगी। इससे छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय विवि जम्मू के नवनियुक्त वीसी प्रो. संजीव जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में कौशल विकास कोर्स शुरू करने पर ध्यान दिया जाएगा। छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने पर काम करेंगे। ये विचार शनिवार को केंद्रीय विवि जम्मू के नवनियुक्त वीसी प्रो. संजीव जैन ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में व्यक्त किए। कहा कि यूनिवर्सिटी में पदभार संभालने के बाद विकासात्मक कार्यों को तेज किया जाएगा। प्रो. जैन ने बताया कि उन्होंने चेयरमैन से अपील की है कि उन्हें आईआईआईटीडीएम के निदेशक पद से जल्द कार्यमुक्त किया जाए। 

विज्ञापन


प्रो. जैन ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं, उन्हें सिर्फ एक प्लेटफार्म देने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत के तहत विश्वविद्यालय में कौशल विकास के तहत कई कोर्सों शुरू करवाने पर जोर दिया जाएगा। इन कोर्स में इंक्यूबेशन एंड कम्युनिकेशन, स्टार्टअप आदि शामिल किए जाएंगे, जिनसे छात्रों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। नवनियुक्त वाइस चांसलर ने बताया कि सरकार ने भारतवर्ष में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की नई पहल की है। केंद्रीय विवि जम्मू के छात्रों को इसका पूरा लाभ दिया जाएगा। कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत के यूनिवर्सिटी में भाषा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उसका ध्यानपूर्वक अध्ययन करवाया जाएगा। भाषा को परिपक्व बनाने के लिए छात्रों का पूरा सहयोग किया जाएगा।
 

कार्य कुशल और सक्षम प्रशासक की छवि वाले शिक्षाविद प्रो. संजीव जैन की कुलपति के रूप में नियुक्ति स्वागत योग्य है। आशा है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएगा। -प्रो. रसाल सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-
 खुश तो बहुत होंगे जम्मू-कश्मीर के दामाद: 'जमाईराजा' हों या 'बहूरानी' दोनों को मिलेगा अधिवास का लाभ

यह भी पढ़ें- हादसा टला पर खतरा नहीं: जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए साथ आए दो आतंकी संगठन, इस नंबर ने खोली पोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें