फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बगलिहार हाइड्रो प्रोजेक्ट चंद्रकोट में काम करने वाले जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के दिहाड़ीदारों और नीड बेस वर्करों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर लंबित मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। यह प्रदर्शन लो पैड महासंघ के बैनर तले चीफ इंजीनियर बगलिहार पावर प्रोजेक्ट चंद्रकोट के कार्यालय के सामने किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जम्मू कश्मीर लो पैड महासंघ के राज्य सचिव नजीर अहमद माग्रे, महासंघ के आयोजक इम्तियाज अहमद आदि के नेतृत्व में दिहाड़ीदारों ने नारेबाजी की। बताया कि हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (बीएचईपी) चंद्रकोट के संचालन रखरखाव और बांध के पानी के काम का प्रबंधन करने वाले 108 आवश्यकता आधारित श्रमिकों के लंबित वेतन को जारी किया जाए। वहीं, दैनिक वेतन भोगियों और आवश्यकता आधारित श्रमिकों के लिए नियमितीकरण नीति तैयार करने की भी गुहार लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें