फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी की हत्या के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। भद्रवाह दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने युवा कश्मीरी पुलिस अधिकारी अरशद की हत्या के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई और बताया कि परिसीमन आयोग दो-तीन माह में रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद ही चुनाव संभव हैं।
विज्ञापन

इससे पहले रविंद्र रैना के आगमन पर कस्बे में कार्यकर्ताओं की बाइक रैली निकाली। इसके बाद सामुदायिक हॉल कोटली में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक बार फिर कश्मीर घाटी को लहूलुहान किया है। पुलिस अधिकारी की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सेना जल्द ही आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
पाकिस्तान पूरी दुनिया में मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन है और उन्हें कश्मीर में लगातार खून बहाने के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की समयसीमा पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग दो-तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा और उसके बाद चुनाव प्रक्रिया निश्चित की जाएगी। पूरा यकीन है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी और अगली सरकार भाजपा की होगी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से एक समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रसिद्ध शिक्षाविद और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक फरीद अहमद फानी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें