फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में कोरोना जांच के बाद मिलेगी प्रवेश की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में अब राष्ट्रीय राजमार्ग व धार रोड के रास्ते प्रवेश करने वाले लोगों की भी जांच होने लगी है। इसके लिए विभाग ने दो जांच केंद्र बनाए हैं। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए भी कोरोना जांच अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जांच को तेज कर दिया है। अब हर रोज ढाई हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा रही हैं। इनमें हर रोज 500 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से टिकरी में राष्ट्रीय राजमार्ग और बट्टल इलाके में धार रोड पर भी कोरोना जांच शुरू कर दी है। इन दोनों स्थानों पर जिले में प्रवेश करने वाले छोटे यात्री वाहनों को रोक कर लोगों की जांच की जा रही हैं।
इसके साथ कई सरकारी कार्यालयों में भी बारी बारी से टेस्टिंग की जाने लगी है। जल्द ही सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए कोरोना जांच करवाना अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। आने वाले दिनों में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होने के बाद ही लोगों को सरकारी कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें