फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
उधमपुर जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में अब जिला प्रशासन अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए जाने लगे हैं। शुक्रवार को एडीडीसी और एसीडी सहित कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने पर कई लोगों की जांच की गई, लेकिन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

नव वर्ष शुरू होने के साथ जिले में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। अब हर रोज 10 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने लगे हैं। जिला अस्पताल में रैंडम सैंपलिंग के दौरान बहुत लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने लगे है। कोरोना अब सरकारी कार्यालयों में भी दस्तक देने लगा है। शुक्रवार को कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें प्रशासन के दो बड़े अधिकारी एडीडीसी और एसीडी भी शामिल हैं। इनको घरों में ही आइसोलेट किया गया है।
इनके साथ संपर्क में रहने पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई है, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11539 हो गई है। इनमें से 11337 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 139 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 63 सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन

------
कोरोना के नियमों का पालन न करने के कारण ही मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. मोहम्मद यासीन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें