फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बैडमिंटन हॉल में खेलना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
उधमपुर: मिनी स्टेडियम स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल की खस्ता हालत. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। मिनी स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। अब खिलाड़ियों के लिए हॉल में खेलना संभव नहीं है। गर्मी में खिलाड़ियों की परेशानी दोगुनी हो चली है। हॉल में वायु संचालन की सुविधा न के बराबर है। साथ ही कोर्ट भी खराब हो गया है।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधीन है। इसी के अंदर खिलाड़ियों को इंडोर खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया है। लेकिन, रख रखाव के अभाव में मौजूदा समय में हॉल की हालत खराब हो चुकी है। मौजूदा समय में इस हॉल में खेलना संभव नहीं है। बैडमिंटन कोर्ट की मैटिंग निकलने लगी है। जब खिलाड़ी खेलते हैं तो कई तकनीकी खामियों से जूझना पड़ता है।
हॉल में लगाया प्लास्टर भी निकलने लगा है। इसके साथ हॉल की छत से हमेशा गंदगी नीचे गिर रही है। हॉल के अंदर वायु संचालन (वेंटीलेशन) की व्यवस्था न के बराबर है। अगर मौजूदा समय में हॉल में कोई बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई जाती है, तो गर्मी के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खिलाड़ी विक्रम सिंह, शुभम, रोहित, आदि ने बताया कि खेल विभाग के सामने बैडमिंटन हॉल की मरम्मत की मांग कई बार उठा चुके हैं, लेकिन किसी ने भी इस परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया है। हर बार अधिकारियों का कहना होता है कि इसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जब इसको अनुमति मिलेगी तो मरम्मत की जाएगी। महीनों गुजरने के बाद भी इसकी हालत नहीं सुधर सकी है।
-----
बैडमिंटन हॉल की हालत सुधारने के लिए 15 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसको जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। इसकी हालत सुधरने के बाद खिलाड़ियों को परेशानी नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

- स्वर्ण सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अफसर, उधमपुर

उधमपुर: मिनी स्टेडियम स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल की खस्ता हालत.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें