उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी के शारदा मंदिर के समीप वीरवार शाम साढे़ सात बजे के करीब एक स्विफ्ट कार नंबर (जेके 02 सीआर 6274) गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वे श्रीनगर से जम्मू लौट रहे थे।
हादसे की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की सहायता से राहत कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान जम्मू के सिद्दड़ा निवासी 57 वर्षीय रंजन पुत्र आनंद, उनकी पत्नी कपिला देवी (51) और बेटा कुशाग्र (29) के रूप में हुई है। महिला क