फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा को जिले का दर्जा दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने मंगलवार को नौशेरा में बैठक कर क्षेत्र के लोगाें की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मांग की कि नौशेरा को जिले का दर्जा तत्काल दिया जाए। इसके लिए लोगाें ने काफी संघर्ष किया है। इसके साथ ही लोगाें की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उपजिला अस्पताल में डॉक्टर की कमी पूरी की जाए।
विज्ञापन

सलाहकार ने नौशेरा की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया। कहा कि नौशेरा को जिले का दर्जा दिए जाने, उपजिला अस्पताल की इमारत व डॉक्टरों की कमी समेत अन्य समस्याओं को पूरा कराया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर उनका निस्तारण किया जाएगा।
इसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा स्टेडियम, खेल मैदान, कटड़ा हादसे में नौशेरा के मृतक धीरज चौधरी की पत्नी को श्राइन बोर्ड में नौकरी दिए जाने, टाई पुल से नौशेरा तक सड़क बनाए जाने, मंगला माता, पीर बठेश्वर सहित अन्य धार्मिक स्थल को पर्यटक क्षेत्र के तहत विकसित करने, स्कूलों को दर्जा बढ़ाने आदि मांगें फारूक खान के समक्ष रखी।
विज्ञापन

इस मौके पर उपायुक्त विकास कुंडल, कृषि निदेशक केके शर्मा, एसएसपी मोहम्मद असलम, एडीसी सुखदेव सिंह सम्याल, एमसी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, पार्षद रोहित कोहली, डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा, बोधराज, खालिक फिरदौस, बालकृष्ण, अनु भसीन, जगदीश चंद्र साहनी, रविकांत गुप्ता, विवेक आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें