राजोरी में बच्चों को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और दो छात्रों सहित जिले में मंगलवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार सीएमओ में कुछ लक्षण थे। उनकी कोविड सैंपलिंग की गई तो परिणाम पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उनको आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कुछ दिनों के दौरान सीएमओ के संपर्क में आने वालों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। वहीं जो 3 अन्य पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें तीन विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। इस बीच दो दिन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5506 बच्चों का टीकाकरण किया गया और जिले से कोविड सैंपलिंग के लिए मंगलवार को लगभग 2600 नमूने एकत्र किए। वहीं इस सप्ताह के दौरान जिले में 23491 लोगों की सैंपलिंग की गई, जिनमें 12 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। जिले में पॉजिटिविटी दर 0.05% बनी हुई है। जबकि कोविड के कारण कोई मृत्यु नहीं हुई। इस सप्ताह के दौरान 357 संपर्क ट्रेसिंग भी की गई, जबकि 3279 से इस सप्ताह के दौरान 3, 84,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
वर्तमान में जिले में 17 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से सात का विभिन्न अस्पतालों और सीसीसी में इलाज चल रहा है। जीएमसी में तीन का इलाज चल रहा है। जबकि 10 होम आइसोलेशन में हैं। एक ट्राइएज में भर्ती है, और 3 जिले के बाहर इलाज करा रहे हैं।
मंगलवार को जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु के 13,740 लोगों को जिले भर में कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। वहीं जिले में प्रवर्तन टीमों ने मंगलवार को कोविड एसओपी के 285 उल्लंघनकर्ताओं से 27.480 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। जो एक अप्रैल 2021 से अब तक 76,13,424 रुपये तक का जुर्माना है। वहीं प्रवर्तन अधिकारियों ने लोगों से अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र में कोविड टीकाकरण की खुराक लेने के अलावा मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।