फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने कौमी एकता बैठक आयोजित की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोविड-19 मामलों में मौजूदा हालात चिंता का कारण बन गया है। इसे तीसरी लहर की शुरुआत माना जा रहा है। क्षेत्र में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रयास को जारी रखते हुए सेना ने समोट गांव में सोमवार को कौमी एकता बैठक की। इस दौरान सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले सरपंचों और नंबरदारों की भागीदारी मौजूदा खतरे के प्रति स्थानीय लोगों की गंभीरता का संकेत रही।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान मुख्यता कोविड -19 महामारी की सावधानियां और टीकाकरण पर रही। स्थानीय लोगों को टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के लिए खुद को पंजीकृत करने की ऑनलाइन प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षित किया गया। बैठक में आसपास के सभी गांवों के 45 नागरिक शामिल हुए। सभी ने सेना के प्रयास की सराहना की, और कोविड-19 के खिलाफ सरकार की पहल में अपनी भागीदारी के प्रति उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें