फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में पोशन माह, मातृ वंदना सप्ताह को लेकर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राष्ट्रीय पोषण माह और प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के तहत रविवार को आईसीडीएस विभाग की ओर से डाक बंगले में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें वक्ताओं ने प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए नकद प्रोत्साहन सहित योजना के विभिन्न घटकों के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया कि मातृ वंदना सप्ताह का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को कवर करना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी करतार सिंह ने पोषण माह के बारे में जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत अभी तक जिले के 14 हजार लाभार्थियों के खातों में 7 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने क्षेत्र के पदाधिकारियों और पंचायती राज संस्थाओं से पात्र लाभार्थियों को पंजीकृत करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें