राजोरी। जिले के दरहाल इलाके में रविवार को नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि बस स्टैंड दरहाल निवासी अशफाक मालिक (17) शनिवार की रात सोने के अपने कमरे में गया। रविवार सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो घरवालों ने दरवाजा तोड़कर भीतर देखा तो वह फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।