फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ द्वारा वृक्षारोपन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीआरपीएफ की तरफ से रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण किया गया। सीआरपीएफ की 72 बटालियन मुख्यालय सौदरा में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश कुमार शवन मुख्य अतिथि रहे। उनकी मौजूदगी में बटालियन मुख्यालय में जामुन, बेहडा, नींम, चीड, कडियाल, आंवला के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बटालियन की तरफ से पौधरोपण अभियान चलाकर जगह-जगह पौधरोपण कराया जा रहा है। जो सराहनीय काम है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से अगर सभी लोग बरसात के मौसम में पौधरोपण अभियान में शामिल होकर पौधे लगाए तो हर जगह हरियाली होगी और वातावरण भी संतुलित होगा। इस मौके पर 72 वीं बटालियन के कमांडिंग अधिकारी राम मीना ने कहा कि बटालियन की ओर से इस वर्ष 9300 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे लगभग पूरा कर लिया गया है। आज ही के दिन राजोरी पुंछ, जम्मू में यहां-यहां बटालियन की कंपनियां तैनात हैं। हर जगह पौधारोपण किया गया और कुल पांच सौ के करीब पौधे लगाए गए। इस मौके पर एडीसी विनोद कुमार बहनाल, बीडीसी अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें