फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी,कई सम्पर्क सड़कें बंद,बिजली पानी सप्लाई प्रभावित जनजीवन प

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जिले के लोरन, डन्ना, सिब, सावजियां, गगड़ियां, उढ़ीपुरा, डोगरेया जैसे क्षेत्रों की अधिकतर संपर्क सड़कें बंद हो गई। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बिजली, पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होने से हर तरफ जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी से जिले का तापमान लुढ़क कर नीचे चले जाने से लोगों की कंपकंपी छूट कर रह गई है। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में ठंड होने से लोगों की परेशानियों में वृद्धि हो गई है। इस बीच देर शाम को कुछ क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की तरफ से बर्फबारी के बीच संपर्क सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें