फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया 73वां पुंछ लिंक अप दिवस सेना एंव आवाम ने 1947.48 के शहीदों को दी श्रदांजली,रंगा रंग कार्यक्रम का भी किया गया

विज्ञापन
पुंछ में लिंक अप दिवस में मौजूद सैन्य अफसर व अन्य।
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ में 73वां पुंछ लिंक अप दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। यह दिवस 15 दिन तक मनाया जाएगा। सोमवार को सेना एवं अवाम ने 1947-48 में पाकिस्तानी सेना और कबाइलियों से युद्ध में प्राण न्यौछावर करने वाले सैन्य अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। पुंछ लिंक अप दिवस की खुशी में रंगारंग कार्यक्रम का अभी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों, उनके परिजनों, जवानों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शहीद स्मारक नमन स्थल पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुंछ ब्रिगेड कमांडर पुनीत डोवाल, उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी विनोद कुमार की अगुवाई में शहीदों को याद करते हुए मातमी धुन के साथ पुष्पचक्र अर्पित करते हुए सलामी दी। इसके बाद सेना के नाटो ऑडीटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएसएफ जम्मू से बैंड ने प्रदर्शन किया। स्थानरय कलाकारों ने देश भक्ति गीतों को प्रस्तुति से समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें