आग से मस्जिद, मदरसा के अलावा एक घर और कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। दमकल दस्ते के दो सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।
श्रीनगर जिले के खानयार इलाके के अकालमीर में मंगलवार की सुबह आग लगने से एक मस्जिद, मदरसा और कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है। सीमित संसाधनों और दमकल कर्मियों के समय पर न पुहंच पाने के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। आग बुझाने के दौरान दो दमकम कर्मी मामूली रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चला है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय पर सूचना देने के बावजूद दमकल कर्मी देर से पहुंचे अगर वे समय पर पहुंच जाते तो नुकसान को टाला जा सकता था। उनके अनुसार आग से मस्जिद, मदरसा के अलावा एक घर और कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
इस बीच फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के अधिकारियों ने कहा कि हमने बचाव के लिए दमकल दस्ते के कुछ दस से बारह वाहन भेजे थे। लकड़ी के बने घरों के अलावा भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग पर काबू पाना कठिन हो गया। उन्होंने कहा कि हमारे दमकल दस्ते के दो सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।