उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी विस्थापितों के लिए उनकी जमीन और अन्य अचल संपत्तियों के बारे में शिकायतों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर उनको घर में नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। पढ़ें प्रदेश की पांच प्रमुख खबरें
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कश्मीरी विस्थापितों के लिए उनकी जमीन और अन्य अचल संपत्तियों के बारे में शिकायतों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। उप-राज्यपाल ने बताया कि पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। हालांकि इसे दो सप्ताह पहले एक वेब लिंक के जरिए शुरू किया था। हमें अब तक 745 शिकायतें मिली हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने कहा: मुझे आज नजरबंद कर दिया गया, यह कदम उन झूठे दावों को उजागर करता है
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को प्रशासन पर उनको घर में नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों के अधिकारों के लिए चिंता व्यक्त करती है लेकिन कश्मीरियों की परवाह नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हुर्रियत के नए अध्यक्ष का एलान: गिलानी के सबसे करीबी को मिली कुर्सी, पर अभी गुलजार ही संभालेगा काम
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। हुर्रियत ने अध्यक्ष की कुर्सी पर गिलानी का दाहिना हाथ और सबसे करीबी मसर्रत आलम को बैठाने का निर्णय लिया है। हालांकि मसर्रत आलम अभी जेल में है। हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि मोहम्मद अशरफ सेहराई के बाद गिलानी के निधन से ऑल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस को एक अपूरणीय क्षति हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: तलाशी अभियान के दौरान मिले दो बैग, खोलते ही हैरान रह गई पुलिस
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक करोड़ चौंसठ लाख सत्तर हजार और छह सौ रुपये की नगदी बरामद की है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में राशि को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ भी जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: रामबन में मंकी मोड़ के पास दो ट्रक गहरी खाई में गिरे, एक की मौत तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंकी मोड़ रामबन के पास दो ट्रक गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें