कानाचक पुलिस स्टेशन अंतर्गत शनिवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में दो गुटों में जमकर लाठियां चली। इसमें एक गुट का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए। पुलिस ने 341, 323, 34 एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ राकेश सिंह का कहना है कि एक धार्मिक कार्यक्रम में टेंट को लेकर कुछ कहासुनी के बाद मारपीट हुई।
इसमें रतन लाल ने अपने दो बेटों अनील और सुनील के साथ मिलकर राजिंदर कुमार पर हमला कर दिया। उसे लाठियों से बुरी तरह से पीटा।
इसके बाद वहां से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है। वहीं शहर के सिटी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत भी एक युवक को पीटा गया।