फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 17 नवंबर को होगी जयपुर भूखंड धारकों के मुद्दों पर चर्चा, आम बैठक से निकलेगा हल

Tue, 16 Nov 2021 02:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जगदलपुर

सार

योजना के संबंध में सभी हितधारकों की एक आम बैठक 17 नवंबर को निर्धारित की गई है। योजना के नियमितीकरण में बाधाओं से संबंधित जो भी मुद्दे हैं, उन पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
जयपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के टोंक रोड स्थित सचिवालय नगर में पिछले 25 वर्षों से लंबित भूखंड धारकों के नियमितीकरण की उम्मीद एक बार फिर से पुनर्जीवित हो गई है क्योंकि 17 नवंबर को अधिकारियों ने मुद्दों पर चर्चा के लिए सभी हितधारकों की एक आम बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


सैंकड़ों भूखंड धारक काफी समय से लंबित मामलों को सुलझाने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी अभियान प्रशासन शहरों के संग के तहत अपने भूखंड का कब्जा पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

उपायुक्त ओपी थानवी ने सोमवार को कहा कि योजना के संबंध में सभी हितधारकों की एक आम बैठक 17 नवंबर को निर्धारित की गई है। योजना के नियमितीकरण में बाधाओं से संबंधित जो भी मुद्दे हैं, उन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त से मुलाकात की थी जिसके बाद आम बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


 पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सचिवालय नगर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि कुछ लोग नियमितीकरण में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे आगामी बैठक में दूर कर लिया जाएगा।

मेहता ने कहा कि सहकारिता विभाग योजना को नियमित नहीं होने देना चाहता। वे मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मैं उचित समय पर जवाब दूंगा। लोग चाहते हैं कि उनका 25 साल का इंतजार अब खत्म हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें