आज शनिवार, 7 नवंबर 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ अमर उजाला के ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज अयोध्या में 30 लाख दीयों से सरयू घाट जगमगाएगा और राम मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। वहीं, क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दिवाली से पहले दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई है। राजधानी के 24 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती की आतिशबाजी देखकर धनतेरस की बधाई दी है। कर्नाटक में पेट्रोल में 31 फीसदी इथेनॉल मिलाने के दावे पर विवाद छिड़ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की संभावित मुलाकात को लेकर हलचल तेज है। वहीं, सुसी वाइल्स व्हाइट हाउस से विदा होंगी और उनकी जगह स्टीफन मिलर लेंगे। ट्रंप ने इस्राइल और ईरान को लेकर भी अहम बयान दिया है। पराग्वे में बैंक डूबने के बाद पूर्व राष्ट्रपति पेना पर गिरफ्तारी और पद से हटाए जाने का संकट है। अमेरिका के एरिजोना में 60 साल बाद सत्ता बदली है। भारतवंशी नित्या की सफलता भी चर्चा में है। उधर, राहुल गांधी ने अमित शाह से खुली बहस की चुनौती दोहराई है। दिल्ली में मतदाता सूची से बाहर लोगों को एक और मौका मिलेगा। झारखंड में भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। मनोरंजन के मोर्चे पर दिवाली वीकएंड में कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होंगी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें...
अयोध्या में दीपोत्सव: आज 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाएगा पावन सरयू घाट, राम मंदिर में होंगे विशेष आयोजन
अयोध्या में दीपोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
आज अयोध्या में दसवें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी समेत सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। 35 हजार स्वयंसेवकों ने दीप सज्जा पूरी कर ली है। आयोजन में उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। धर्मपथ पर रामायण प्रसंगों को दर्शाने वाले 50 डिजिटल स्तंभ भी लगाए जा रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार होंगे: बैंक डूबने के बाद कटघरे में पेना, सीनेट में भी हटाने के लिए मतदान
पैराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति सैंटियागो पेना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पराग्वे में यूनो बैंक घोटाले के कारण राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को संसद ने सर्वसम्मति से पद से हटा दिया। उन पर सरकारी धन बैंक में जमा कराने और बैंक को अनुचित फायदा पहुंचाने के आरोप हैं। बैंक के मालिक समेत 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और छह निदेशक हिरासत में हैं।
पूरी खबर पढ़ें
'सफेद जर्सी से विदा, यादों से नहीं..': शमी ने टेस्ट को कहा अलविदा, भावुक कर देने वाले पोस्ट में कही दिल की बात
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI/ICC
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने टेस्ट करियर को जिंदगी का खास हिस्सा बताया। शमी ने टीम के साथियों, कोच, परिवार, प्रशंसकों, बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ का आभार जताया।
पूरी खबर पढ़ें
सांसों का संकट: दिल्ली में दिवाली से पहले हवा हुई और जहरीली, 24 इलाकों में एक्यूआई 400 पार; पंजाबी बाग में 453
1
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 24 पर हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही, जबकि 30 इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई।
पढ़ें पूरी खबर
न पटाखे, न फुलझड़ियां: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने देखी धरती की आतिशबाजी; खास अंदाज में दी धनतेरस की बधाई
अंतरिक्ष से दिखी धरती की आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से पृथ्वी पर चमकती बिजली का खूबसूरत वीडियो साझा किया। उन्होंने बिजली की चमक को प्रकृति की आतिशबाजी बताया और दिवाली से अपने खास लगाव को याद किया। धनतेरस के मौके पर उन्होंने सभी को सुख, शांति, अच्छी सेहत और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।
पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक: पेट्रोल में 31% तक इथेनॉल मिलाने का दावा, इंडियन ऑयल-भारत पेट्रोलियम ने उठाए सवाल; क्या है विवाद?
इथेनॉल (एआई जनरेटेड इमेज)
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक सरकार ने कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में 26 से 31 प्रतिशत इथेनॉल मिलने का दावा किया है। आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनका ई20 पेट्रोल तय मानकों के अनुरूप है। कंपनियों ने माइलेज और मरम्मत खर्च के नाम पर करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये के नुकसान के अनुमान पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कर्नाटक सरकार से पूरी रिपोर्ट और दोबारा जांच के लिए नमूने मांगे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
एक मंच पर आएंगे रूस-चीन-अमेरिका: ट्रंप-जिनपिंग और पुतिन पर ड्रैगन ने क्या संकेत दिए; कब-कहां मुलाकात की कवायद?
शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन।
- फोटो : ANI
चीन ने पहली बार पुष्टि की है कि शी जिनपिंग, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की संभावित मुलाकात को लेकर बातचीत चल रही है। यह बैठक नवंबर में चीन के शेनझेन शहर में हो सकती है। ट्रंप परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, जबकि पुतिन यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करना चाहते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
सुसी वाइल्स ने छोड़ा पद: ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ व्हाइट हाउस से विदा होंगी, उनकी जगह स्टीफन मिलर की नियुक्ति
अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि व्हाइट हाउस में सबसे लंबे समय तक सेवाएं देने वाली सुसी वाइल्स इस्तीफा दे रही हैं। व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम एशिया पर बोले ट्रंप: इस्राइल का वजूद मिट सकता था, ईरान पर कहा- युद्ध फिर शुरू होगा या नहीं, फैसला जल्द
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके हस्तक्षेप से ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोका गया। इस बीच अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन अभी अंतिम आदेश नहीं मिला है।
पढ़ें पूरी खबर
'डरो मत': राहुल गांधी ने खुली बहस का आह्वान दोहराया, गृह मंत्री अमित शाह से कहा- पीएम मोदी को भ्रमित मत कीजिए
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर किसी भी मंच पर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि वे प्रधानमंत्री को भ्रमित न करें और बहस के लिए मनाएं। इससे पहले अमित शाह ने राहुल को एसआईआर के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने की चुनौती दी थी।
पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में एसआईआर: एएसडीडी में डालकर मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों को एक और मौका, बीएलओ घर-घर जाकर तलाशेंगे
दिल्ली एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला GFX
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत उन मतदाताओं को राहत दी गई है, जिन्हें 30 जून से 17 अगस्त 2026 के बीच गणना प्रपत्र जारी किए गए थे, लेकिन एएसडीडी श्रेणी में चिह्नित होने के कारण उनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके।
पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: एरिजोना में 60 साल बाद बदली सत्ता की तस्वीर, डेमोक्रेट्स का तीनों बड़े पदों पर कब्जा
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के एरिजोना में 60 साल बाद डेमोक्रेट्स ने विधानसभा के दोनों सदनों पर कब्जा कर लिया है। गवर्नर केटी हॉब्स के साथ पार्टी को राज्य में पूरी सत्ता मिल गई है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी डेमोक्रेट्स ने बड़ी जीत दर्ज की है।
पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका: भारतवंशी नित्या को यूं ही नहीं मिली सफलता, कभी सरकारी अफसर ने कहा था- जूते और राजनीति बाहर छोड़कर आना
बाल यौन शोषण सामग्री विवाद: मेगन के 82 वर्षीय पिता थॉमस मर्कल गिरफ्तार, अमेरिका में लगे आरोप कितने गंभीर?
ब्रिटेन में मेगन के पिता से जुड़ा मामला सुर्खियों में
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एजेंसी
प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्कल के पिता थॉमस मर्कल को बाल यौन शोषण सामग्री रखने से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने आरोपों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है।
पढ़ें पूरी खबर
फ्राइडे ओटीटी रिलीज: दिवाली वीकएंड होगा धमाकेदार, त्योहार में मनोरंजन के रंग सजाएंगी ये फिल्में और सीरीज
फ्राइडे ओटीटी रिलीज
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'रामायण' आज 05 नवंबर को सिनेमाघरों में लग गई है। तमाम दर्शक दिवाली के त्योहार में परिवार के साथ इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। मगर, जिन्हें घर बैठे ओटीटी पर ही कुछ शानदार सिनेमा देखना है, विकल्प उनके लिए भी काफी खास हैं।
पढ़ें पूरी खबर