'आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत': कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, युवाओं को लेकर कही ये बात
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को इसकी प्रमुख वजह बताया। राहुल ने यह बात अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विस्तारित मानसून सत्र या शीतकालीन सत्र?: कैबिनेट बैठक में आज होगा फैसला, केंद्र के एजेंडे में क्या-क्या शामिल?
दिसंबर में संसद का शीतकालीन सत्र होगा या मानसून सत्र का विस्तार?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद का आगामी सत्र इस बार परंपरा से हटकर हो सकता है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में यह तय होगा कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र होगा या मानसून सत्र का ही विस्तार किया जाएगा। सरकार दिसंबर के पहले सप्ताह में संसद की बैठक के लिए एजेंडा तैयार कर रही है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
तकनीकी खामियों से यूएस बेहाल: सुरक्षा एजेंसी के गोपनीय नेटवर्क से लेकर बैंकिंग सेवाओं पर असर, लाखों लोग परेशान
अमेरिका में लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में एक के बाद एक तकनीकी गड़बड़ियों ने सरकारी सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बैंकिंग, विमानन और डिजिटल सेवाओं तक को प्रभावित कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का गोपनीय नेटवर्क ऑफलाइन हो गया, जेपी मॉर्गन चेज की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आई और एपल के आईक्लाउड, एपल पे तथा ऐप स्टोर जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानों में देरी हुई, जबकि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के सिस्टम में खराबी से करीब 10 हजार उड़ानों पर असर पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं भी 70 से अधिक देशों में बाधित रहीं।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
केशम द्वीप पर अमेरिका ने बरसाए बम: ईरान के मिसाइल ठिकाने बने निशाना, होर्मुज में बढ़ा तनाव; क्यों किया हमला?
ईरान के ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिका की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मिसाइल लॉन्च ठिकाने पर सटीक हमले किए।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी मुश्किल: बोर्ड के चेयरमैन ने किया साफ, कहा- ऐसा करने का कोई इरादा नहीं
एनवीडिया बोर्ड ने हुआंग की वापसी से किया इनकार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एनवीडिया के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग को दोबारा इस पद पर नियुक्त करने का इरादा नहीं रखता। उनका यह बयान हुआंग के उस बयान के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बोर्ड उन्हें वापस बुलाता है तो वह कंपनी की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
तैयारी: बिना बीमा टोल से गुजरे तो अलर्ट और जुर्माना, एनएचएआई ने दिल्ली के मुंडका में शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट
एनएचएआई ने दिल्ली के मुंडका में शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाहन का थर्ड पार्टी बीमा खत्म होने या वैध पॉलिसी नहीं होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा से गुजरने पर आपके मोबाइल पर अलर्ट आएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। व्यवस्था का परीक्षण सफल रहने और सिस्टम स्थिर होने के बाद इसे देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करने की योजना है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
पीएम मोदी: फिलीपींस दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री, क्वाड की बैठक से चीन को इशारों में चेताया
पीएम मोदी फिलीपींस दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस का दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरे के दौरान मनीला में हुई क्वाड देशों की बैठक पर पूरी दुनिया की नजर रही। भारत समेत चार देशों ने इस बैठक के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी साझा रणनीति और प्राथमिकताओं को सामने रखा। बैठक में चीन का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन क्षेत्र में एकतरफा कार्रवाई, दबाव बनाने और बल प्रयोग के जरिये मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिशों पर चिंता जाहिर की गई। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत की विदेश नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम रहा।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
परिवहन: दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत कॉरिडोर का सर्वे शुरू, ढाई घंटे में पूरी होगी 250 किमी की यात्रा
1
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एनसीआर के लोगों के लिए एक खुशखबरी आ रही है कि वे नमो भारत रैपिड ट्रेन से हरिद्वार-ऋषिकेश जाकर देवभूमि में गंगा स्नान कर सकेंगे। इससे दिल्ली से हरिद्वार तक पांच से छह घंटे का सफर ढाई घंटे में सिमट जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इसका प्राथमिक सर्वे शुरू कर दिया है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
'फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया': आईपीएल से संन्यास के बाद धोनी की पहली पोस्ट, मुकेश के गाने से किया भावुक
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ANI
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से आईपीएल 2027 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी किए जाने के बाद यह खबर सामने आई। धोनी ने फ्रेंचाइजी को चुपचाप अपने फैसले की जानकारी दी थी और उनसे अपना नाम रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने को कहा था। अब आईपीएल से संन्यास के बाद धोनी की पहली सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आ गई है, जिसने फैंस को एक बार फिर भावुक कर दिया है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
दिवंगत अभिनेत्री निम्मी का केयरटेकर गिरफ्तार: दो फ्लैट कब्जाने की कोशिश, 1.8 करोड़ की एफडी हड़पी; जांच जारी
एक्स @FilmHistoryPic
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिवंगत अभिनेत्री निम्मी की संपत्ति हड़पने के आरोप में सांताक्रूज पुलिस ने उनके 62 वर्षीय केयरटेकर असरार इकबाल शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात दादर के शिवाजी पार्क स्थित उसके घर से पकड़ा।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...