गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। गुजरात सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए सैंपल से पुष्टि होने के बाद उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन सोमवार दोपहर को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबितक, यह बैठक हाल ही में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद बुलाई गई है। इसके अलावा, देश में जातिगत गणना और जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जनगणना कराने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजियन एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Air India Tragedy: आज राजकोट में पूर्व CM रूपाणी का अंतिम संस्कार
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। गुजरात सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए सैंपल से पुष्टि होने के बाद उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। बता दें कि, पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
Air India Tragedy: आज नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन सोमवार दोपहर को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा को लेकर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबितक, यह बैठक हाल ही में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के बाद बुलाई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
आज जारी होगी जनगणना की अधिसूचना, 35 लाख+ कर्मी डिजिटली काम करेंगे
देश में जातिगत गणना और जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना सोमवार को जारी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जनगणना कराने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, महापंजियन एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। सरकारी बयान के अनुसार, यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किए जाएंगे और उसी में जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र की जाएगी। एप 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से राहत; कर्नाटक में रेड अलर्ट
देश पिछले कई दिनों से मौसम की मार झेल रहा है। कहीं, झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है, तो कहीं बारिश आफत बनी हुई है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह आंधी के साथ आई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, अगले सप्ताह तक दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कर्नाटक तट पर भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों में सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
Israel-Iran Conflict: 'खामेनेई को मारना चाहता था इस्राइल, ट्रंप ने किया वीटो'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस्राइल की उस योजना को रोक दिया जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की बात थी। यह दावा दो अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को नाम न बताने की शर्त पर बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
Pune Bridge Collapse: कांग्रेस ने कहा- जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही जरूरी
कांग्रेस ने रविवार को पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने फुटब्रिज के गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया। साथ ही कहा कि इस हादसे के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत
उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीतमपुरा में नगर निगम के स्विमिंग पूल में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सीयू-ब्लाक में मनोरंजन केंद्र स्थित स्विमिंग पुल में शुक्रवार को हुई है। बच्चे के परिजनों ने स्विमिंग पूल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
गिरफ्तारी के समय भारतवंशी गौरव की मौत, ऑस्ट्रेलियाई पुलिसकर्मी ने घुटने से दबाई गर्दन
ऑस्ट्रेलिया में एक पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार करने के दौरान एक भारतवंशी की गर्दन को घुटने से दबा दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। सेवेनन्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार, एडिलेड के मोडबरी नॉर्थ में रहने वाले गौरव कुंदी (42) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। कुंदी को कुछ दिन पहले दिमागी चोट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिसकर्मी ने रॉयस्टन पार्क में पेनहैम रोड पर कुंदी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसने कुंदी व एक महिला के बीच झगड़ा होते हुए देखा था। घटना से जुड़े एक वीडियो में पुलिसकर्मी को कुंदी से साथ जबरदस्ती करते हुए देखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
मंदिर न्यास से 167 कर्मचारी हटाने पर विवाद, 114 मुस्लिम; BJP की नीति पर सपा हमलावर
हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बीच महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) जिले में शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने 114 समेत 167 कर्मचारियों को निकाल दिया है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के आरोपों के चलते इन कर्मचारियों को हटाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराई गईं सोनिया गांधी, गैस्ट्रो के डॉक्टर कर रहे निगरानी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
BA25: अहमदाबाद में हादसे का शिकार बोइंग ड्रीमलाइनर फिर चर्चा में
अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार चर्चा भारत से नहीं ब्रिटेन से है। जहां लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरने के घंटों बाद वापस हवाई अड्डे पर लौट आया। बता दें कि, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जिसका इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG: 'स्पिनरों को मदद...', टेस्ट सीरीज से पहले कुलदीप का पिच को लेकर बड़ा दावा
भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि इंग्लैंड का विकेट यानी पिच स्पिनरों के लिए मददगार है। उन्होंने 'इंट्रा स्क्वॉड' अभ्यास मैच के दौरान कहा, विकेट (पिच) स्पिनरों के लिए अच्छा है। यह बल्लेबाजी के लिए भी अच्छा है। पहले दिन नमी थी, तेज गेंदबाजों को मदद मिली लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, स्पिनरों ने मैच में अपना दबदबा बनाया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होगा। पहला मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
'हमारे जीवन की रोशनी गागा' प्रियंका चोपड़ा ने निक और मालती के साथ शेयर कीं तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर निक जोनस के साथ अपनी और बेटी मालती की कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। इस शानदार तस्वीरों के साथ प्रियंका ने फादर्स डे पर एक खास नोट भी लिखा है, जिस पर अब प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान-इस्राइल युद्ध से वैश्विक व्यापार पर असर, 50% बढ़ जाएगी माल ढुलाई लागत
ईरान-इस्राइल युद्ध ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को और बढ़ा दिया है। इससे न सिर्फ भारत के निर्यात समेत वैश्विक व्यापार पर असर पड़ रहा है, बल्कि हवाई और समुद्री माल ढुलाई दरों के साथ बीमा शुल्क में भी बढ़ोतरी का भी जोखिम है। निर्यातकों का कहना है कि इस युद्ध के कारण यूरोप और रूस जैसे देशों को भारत का निर्यात प्रभावित हो सकता है। अगर युद्ध लंबे समय तक चलता रहा, तो ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य एवं लाल सागर जैसे मार्गों के जरिये व्यापारिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित होगी। पढ़ें पूरी खबर...