फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: इस्राइल में नई सरकार पर असमंजस बरकरार; राजस्थान से थाईलैंड पहुंचा हत्या का दोषी; नेकां में अंतर्कलह

Fri, 06 Nov 2026 05:20 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ अमर उजाला के ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज इस्राइल में सरकार गठन को लेकर सियासी असमंजस बरकरार है। राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा है कि मौजूदा आंकड़ों से सरकार गठन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। वहीं, झारखंड के खूंटी में दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक ने एक ही परिवार के सात लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल है। उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस देने का एलान किया गया है, जिसके तहत अधिकतम 6,908 रुपये मिलेंगे और 75 फीसदी राशि जीपीएफ में जमा होगी। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी खींचतान पर आज फैसला होने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल में एसआरएफटीआई परिसर को 11 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है, जहां आंदोलनरत छात्रों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पराग्वे में डिजिटल बैंक यूएनओ के डूबने से जनता का पैसा फंस गया है और राजनीतिक संकट गहरा गया है। वहीं, आईआईटी बॉम्बे में आत्महत्या के मामले को लेकर राहुल गांधी ने पीड़ित छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया है। झारखंड में मंत्री के 'बांग्लादेश-नेपाल बन जाएगा भारत' वाले बयान पर सियासी बवाल मचा है, जबकि राजस्थान में ओपन जेल में सजा काट रहा हत्या का आरोपी थाईलैंड पहुंच गया, जिससे जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा के मोर्चे पर यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी हो गया है, जिसमें 2,526 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। वहीं, एनडीए-1 परीक्षा में 617 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। खेल जगत में भारतीय हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड सातवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मनोरंजन जगत में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी सितारों से सजी रही, जहां माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड हस्तियां अपने खास अंदाज में नजर आईं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Trending Videos

इस्राइल के राजनीति समीकरण: सरकार गठन पर असमंजस बरकरार, राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा- आंकड़ों से स्थिति स्पष्ट नहीं

इस्राइल में त्रिशंकु संसद, जनादेश के बाद नई सरकार के लिए गठबंधन पर नजरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइली राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने कहा है कि परामर्श के बाद भी स्पष्ट नहीं है कि कौन सरकार बना पाएगा। नेतन्याहू और आइजेनकोट को समर्थन मिले हैं, लेकिन गुटों के बीच गतिरोध है। ऐसे में फिलहाल किसी भी खेमे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

झारखंड में सड़क हादसा: खूंटी में बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत; मासूम गंभीर

दुर्घटना
झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबरे

यूपी: कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी; जानें कौन होगा पात्र

सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का शासनादेश जारी किया है। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये मिलेंगे। इससे करीब 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बोनस के लिए अधिकतम मासिक परिलब्धियों की सीमा सात हजार रुपये तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर

नेकां में अंतर्कलह: संकट, शर्त या सुलह...आज होगा फैसला, वार्ता से पहले श्रीनगर में मांगों का सख्त खाका तैयार

शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 44वीं पुण्यतिथि पर सीएम उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला श्रद्धांजलि देते ह - फोटो : एजेंसी
असंतुष्ट विधायकों का पार्टी आलाकमान से श्रीनगर में आमना-सामना होगा। सुबह 10:30 बजे प्रस्तावित बैठक में संवाद से सुलह का कोई रास्ता निकलेगा या शर्तें हावी रहेंगी या फिर संकट पार्टी को तोड़ देगा...ये मुलाकात में दोनों तरफ का रुख तय करेगा। पढ़ें पूरी खबर

बंगाल में नहीं थम रहा बवाल: SRFTI परिसर कोलकाता 11 दिसंबर तक बंद, प्रशासन पर आंदोलनरत छात्रों के आरोप क्या?

एसआरएफटीआई में धरना तीसरे दिन भी जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच परिसर को 11 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। छात्र प्रशासन पर दमनकारी उपाय अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

पराग्वे के राष्ट्रपति पेना का इस्तीफा: डिजिटल बैंक यूएनओ डूबा, जनता का पैसा फंसा; दक्षिण अमेरिकी देश में संकट

पराग्वे में राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पराग्वे में डिजिटल बैंक यूएनओ डूबने के बाद आधी आबादी का पैसा फंस गया है। संकट के बीच राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दे दिया है। जानिए क्या है दक्षिण अमेरिकी देश में आए इस संकट से जुड़ा पूरा मामला। पढ़ें पूरा मामला
 

IIT बॉम्बे आत्महत्या: राहुल गांधी ने न्याय का भरोसा दिया, साहिल वाकोडे, अनिकेत अंबोरे के माता-पिता से मुलाकात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात - फोटो : एक्स@मुंबई कांग्रेस
राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे और अनिकेत अंबोरे के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इसे 'संस्थागत हत्या' बताया और IIT कैंपस में जातिवादी माहौल का आरोप लगाया। न्याय की मांग की गई। पढ़ें पूरी खबर

'बांग्लादेश-नेपाल बन जाएगा भारत': झारखंड में किस मंत्री के इस बयान पर बवाल? भाजपा की मांग- कानूनी कार्रवाई हो

झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के 40 लाख युवाओं के राहुल गांधी के इशारे का इंतजार करने और देश के हालात बांग्लादेश-नेपाल से बदतर होने संबंधी बयान पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने इसे राष्ट्र-विरोधी बताते हुए केंद्र से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान: ओपन जेल में सजा काट रहा हत्यारा पहुंच गया थाईलैंड, जेल वार्डर ने कराई विदेश यात्रा; कैसे खुला मामला?

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान की ओपन जेल में उम्रकैद काट रहा हत्या का दोषी जेल वार्डर की मिलीभगत से पांच दिन थाईलैंड घूम आया। अब उसकी गाड़ी से अफीम मिलने और विदेश यात्रा का खुलासा होने के बाद वार्डर सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपीएससी: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी; 2526 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित, देखें लिस्ट

UPSC CSE Mains Result 2026 - फोटो : AI Generated
यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। अगले चरण, यानी साक्षात्कार के लिए कुल 2,526 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। कुल 1,016 पदों पर भर्ती होनी है। सफल अभ्यर्थी की पूरी सूची देखें...

यूपीएससी एनडीए-I 2026 अंतिम परिणाम: 617 अभ्यर्थी सफल, ईशान पचौरी और श्रेया ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
 

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा, रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में बनाई जगह

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : ANI
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा दीवाली पार्टी: माधुरी-करीना से लेकर अक्षय कुमार के अलग अंदाज तक; जश्न में शामिल हुए ये सितारे

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली के मौके पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया।  इस पार्टी में फिल्मी दुनिया के कई सितारे अपने खास अंदाज में पहुंचे। जानिए पार्टी में क्या रहा खास। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें