कुछ ऐसी अहम खबरें होती है, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
कश्मीर पर नापाक मंसूबे पालने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कश्मीर पर अपनी सरकार की नीति का खुलासा करेंगे। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एससीओ मिलिट्री मेडिसिन सम्मेलन में पहले दिन शामिल नहीं हुआ पाकिस्तान, आज भेजेगा प्रतिनिधि
सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पद्धतियों को साझा करने और क्षमताओं के निर्माण के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तहत दो दिवसीय मिलिट्री मेडिसिन कांफ्रेंस का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। एससीओ रक्षा सहयोग योजना 2019-20 के तहत भारत की मेजबानी में यह पहला सैन्य सहयोग कार्यक्रम हो रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस ताहिलरमानी के तबादले को सही ठहराया, आज काम का बहिष्कार करेंगे वकील
मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस विजया के ताहिलरमानी के तबादले को लेकर मीडिया में चल रही प्रतिकूल रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जजों के तबादले न्यायिक प्रशासन की बेहतरी के लिए किए जाते हैं। कोर्ट ने फैसले को सही ठहराते जुए कहा कि निर्णय पूरी तरह सोच-समझकर किया जाता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डूसू चुनाव 2019: नतीजे आज, करीब 40 फीसदी हुआ मतदान
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव बृहस्पतिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इसी के साथ 16 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी और आइसा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में कुल मतदान प्रतिशत 39.9 रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सोनभद्र: सीएम आज आएंगे उभ्भा गांव, 46 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सोनभद्र के उभ्भा गांव में 340 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह 281 ग्रामीणों को जमीन पट्टे के कागजात भी अपने हाथ से सौंपेंगे। उभ्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन विवाद में 11 लोगों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 21 जुलाई को आए थे और तब उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आएंगे रामपुर, कार्यकर्ताओं की बैठक को करेंगे संबोधित
समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों की मुखालफत करने सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर आ रहे हैं। शुक्रवार को वह कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रात्रि विश्राम भी यहीं पर करेंगे। शनिवार को वह धर्म गुरुओं, वकीलों, पार्टी के कार्यकर्ताओं, आजम खां के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उनका जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल जाने का भी कार्यक्रम है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव 14 सितंबर की शाम वापस चले जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आज से, अमेरिका सहित कई देशों के साहित्यकार होंगे शामिल
विश्व हिंदी परिषद की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार से एनडीएमसी सभागार में दो दिवसीय (13-14) अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर