फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Israel: भारतीय अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर ईरान की टिप्पणी हास्यास्पद, इस्राइली राजदूत ने किया पलटवार

Wed, 18 Sep 2024 09:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reuven Azar: इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई दूसरों को उपदेश देते हैं, जबकि ईरान खुद लोगों की आजादी को कुचलने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
Reuven Azar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने बुधवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भारत के अल्पसंख्यकों को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने ने उनके बयान को हास्यास्पद और पाखंड करार दिया। 

विज्ञापन


अजार ने कहा कि खामेनेई दूसरों को उपदेश देते हैं, जबकि ईरान खुद लोगों की आजादी को कुचलने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, यह वास्तव में हास्यास्पद है कि यह कट्टर नेता दूसरों को उपदेश देने की कोशिश कर रहा है, जबकि यह अपनी ही जनता को कुचल रहा है। 
 
खामेनेई ने सोमवार को तेहरान में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि गाजा, म्यांमार और भारत में मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस्लाम के दुश्मनों ने हमेशा हमें अपनी साझा पहचान के प्रति उदासीन बनाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन



 
वहीं, भारत ने सोमवार को खामनेई की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी और उनकी कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि किसी भी अन्य देश को भारत में अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने से पहले अपने रिकॉर्ड पर विचार करना चाहिए। मंत्रालय ने उनकी टिप्पणियों  को गलतफहमी और अस्वीकार्य बताया। 
 
अजार ने लेबनान में हाल में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया, जहां हिजबुल्ला के हमलों के कारण लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस्राइल सरकार विस्थापित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत और इस्राइळ के बीच जल प्रबंधन में सहयोग पर बात करते हुए अजार ने कहा कि इस्राइल जल नवाचार में वैश्विक नेता है। उन्होंने बताया कि इस्राइल ने भारत में 32 उत्कृष्टता केंद्र बनाए हैं, जो जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, हमारे पास ऐसी कंपनियां हैं जो भारतीय मिट्टी पर उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जिससे भारत के जल प्रबंधन प्रणाली में योगदान मिल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें