फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'बारिश के चलते मेरे पैर कीचड़ में...', कांग्रेस कार्यकर्ता ने नाना पटोले के पैर धोए; वीडियो वायरल

Tue, 18 Jun 2024 04:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता उनके पैर धोते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता नाना पटोले पांव धुलता पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : एएनआई/स्क्रीनग्रैब/वायरल वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अकोला जिले में कांग्रेस के राज्य प्रमुख नाना पटोले का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस वीडियो में एक पार्टी कार्यकर्ता को पटोले के पैर धोते दिखाया गया है। यह घटना सोमवार को तब हुई जब पटोले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वाडेगांव में थे। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पटोले के पैरों में पानी डाल रहे हैं और उन्हें अपने हाथों से साफ कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस नेता वाहन से बाहर निकल रहे हैं। इसको लेकर खड़े हुए विवाद पर पटोले ने कहा, "मैं कल अकोला जिले में था। महारष्ट्र में आषाढ़ी एकादशी पंढरपुर यात्रा का आयोजन किया जाता है। गजानन महाराज संस्थान की पालकी शेरांव से वाडेगांव ले जाई गई। मैं दर्शन करने के लिए गया था। बारिश की वजह से कीचड़ था। हमारी पार्टी का एक कार्यकर्ता आया और (मेरे पैरों पर) पानी डालने लगा और उसने मेरे पैर धोए।"

उन्होंने कहा, भाजपा ने इसे इतना बड़ा मुद्दा बना दिया है। पटोले ने कहा, वे (भाजपा) 'हर घर में नल, हर घर में जल' की बात करते थे। अगर यह (नल) वहां होता तो मैं जाकर खुद पानी से अपने पैर धोता। पटोले ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं और उन्हें उनकी दुर्दशा से बाहर निकालने की जरूरत है। लेकिन सत्तारूढ़ दल को इससे कोई सरोकार नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, पटोले पर निशाना साधते हुए भाजपा की मुंबई इकाई ने एक वीडियो अपलोड किया और कहा, क्या दुर्भाग्य है कि कांग्रेस बार-बार उन कार्यकर्ताओं का अपमान कर रही है, जिनकी ताकत का इस्तेमाल वह चुनाव लड़ने के लिए करती है। भाजपा ने कहा, यह बहुत शर्मनाक है कि कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख ने एक कार्यकर्ता से गंदे पैर धुलवाए। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने इसे लेकर पटोले पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें