Weather News: मौसम विभाग ने देशभर के नौ राज्यों में में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले तीन से पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। अभी भी कई राज्यों के लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। यहां तक कि इस बार पहाड़ी राज्य भी गर्मी से तप रहे हैं।
हिमाचल का गर्मी से बुरा हाल
आईएमडी की वैज्ञानिक सोमा सेन ने आगे बताया कि देशभर में अत्यधिक गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश जैसा पहाड़ी राज्य भी अछूता नहीं रहा। हिमाचल के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक गर्मी को लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य की कुछ जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विभाग के वैज्ञानिक हेमराज वर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून को हिमाचल में इल सीजन का सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमा सेन का कहना है कि उत्तर भारत और उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।