देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आने वाली मरीजों की संख्या में कमी आई है और मंगलवार को यह आंकड़ा 53,601 रहा। देश में पिछले चार दिन से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे। देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 22 लाख 68 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15.83 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।
कुल 871 लोगों की मौत में से सबसे ज्यादा 293 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु और कर्नाटक में 114-114, आंध्र प्रदेश में 80, उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 41, दिल्ली और गुजरात में 20-20, मध्यप्रदेश में 19, पंजाब में 18, ओडिशा में 14, झारखंड और राजस्थान में 11-11 लोगों की मौत हुई।
वहीं बिहार में 10, उत्तराखंड में नौ, तेलंगाना में आठ, केरल में सात, असम, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में छह-छह, गोवा में पांच, छत्तीसगढ़ में तीन, हिमाचल प्रदेश और पुदुचेरी में दो-दो, त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई।
इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक कुल 45,257 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 18,050 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। तमिलनाडु में 5,041, दिल्ली में 4,131, कर्नाटक में 3,312, गुजरात में 2,672, उत्तर प्रदेश में 2,120, आंध्र प्रदेश में 2,116, पश्चिम बंगाल में 2,100 और मध्यप्रदेश में 1,015 लोगों की मौत हुई।
राजस्थान में अब तक 800 लोगों की मौत हुई। वहीं तेलंगाना में 645, पंजाब में 604, हरियाणा में 489, जम्मू-कश्मीर में 478, बिहार में 397, ओडिशा में 286, झारखंड में 188, असम में 151, उत्तराखंड में 134 और केरल में 115 लोगों की मौत हुई।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 99 लोगों की मौत हुई। पुदुचेरी में 89, गोवा में 80, त्रिपुरा में 43, चंडीगढ़ में 25, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 20, हिमाचल प्रदेश में 17, मणिपुर में 11, लद्दाख में नौ, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा- नगर हवेली और दमन - दीव में दो और सिक्किम में एक मरीज की मौत हुई है।