फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभवी खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन, कई भारतीय क्रिकेटर्स के करियर को संवारा

Tue, 11 Aug 2020 02:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी खेल पत्रकार जीके मेनन का मंगलवार सुबह मुंबई उपनगर में निधन हो गया। वह 93 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस और द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ काम करने के बाद 1990 के दशक की शुरुआत में फ्रीलांसर के तौर पर अपने करियर को खत्म किया था।

विज्ञापन


मेनन क्लब स्तर पर क्रिकेट खेले थे और वह दादर (मध्य मुंबई) स्थित शिवाजी पार्क जिमखाना के सक्रिय सदस्य थे। वह 1952-53 की बॉम्बे यूनिवर्सिटी टीम के प्रबंधक थे, जिसने बेंगलुरु में हुए फाइनल में दिल्ली को हराकर रोहिंटन बारिया ट्रॉफी जीती थी।

इस टीम में चंदू पाटनकर, नारी कॉन्ट्रैक्टर, रामनाथ केनी, नरेन तम्हाने और जीआर सुंदरम जैसे भविष्य के टेस्ट खिलाड़ी थे। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज स्वर्गीय रमाकांत देसाई के करियर में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें