Truck driver with an accomplice arrested with Chitta in BBN
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने एक ट्रक चालक से 7.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक और उसके साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बद्दी पुलिस ने एसआईयू विंग के मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्मवीर और बलविंद्र के नेतृत्व में भटोली कलां में दबिश दी। यहां पर हिमुडा ग्रीन पार्क भटोली कलां के समीप एक ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में रामशहर के दलछांव का चालक रणजीत और इसी गांव का उदित सवार थे।
इस दौरान पुलिस ने ट्रक से 7.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टीम ने चिट्टे को कब्जे में लेने के बाद चालक और उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को सीज कर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट पेश कर पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।