फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों को स्वच्छता, आत्मरक्षा के बारे में दी जानकारी

Fri, 08 Mar 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सुबाथू कॉलेज में एनएसएस शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय सुबाथू में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के समापन हो गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
शिविर में सात दिनों तक स्वयं सेवियों को स्वच्छता का महत्व, आत्मरक्षा, पल्स पोलियो अभियान व मतदान के महत्व को समझाया गया। इस दौरान मेरा पहला वोट देश के लिए जागरूक रैली भी निकाली व स्वयंसेवियों को वोट के महत्व की शपथ भी दिलाई गई। वहीं अंत में कैंप के समापन समारोह पर प्राचार्य ने शिविर के दौरान बच्चों द्वारा किए गए कार्य की जमकर सराहना की। इस मौके पर कॉलेज के अध्यापक गण सहित कॉलेज छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी ने प्राचार्य, अध्यापकगण व स्वयंसेवियों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें