फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहराधार में साढ़े तीन किलोग्राम चरस समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। सिरमौर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नौहरधार में चरस की खेप बरामद की है। एसआईयू टीम ने 3 किलो 551 ग्राम चरस सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार डीएसपी के नेतृत्व में एसआईयू टीम ने वीरवार रात्रि नौहराधार के पास राजगढ़ सड़क पर नाका लगाया था। कार सवार दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका। कार की तलाशी ली तो 3 किलो 551 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों युवक बोगधार और नौहराधार इलाके के रहने वाले हैं। अवैध नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। गत बुधवार रात्रि को एसआईयू टीम ने ददाहू के खदाल गांव में दो युवकों से 11.11 चिट्टा बरामद किया था। वहीं कुछ दिन पहले हरिपुरधार और संगड़ाह इलाके में शराब व चिट्टे की खेप बरामद की थी। पुलिस उप अधीक्षक शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें