फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: गेयटी में दिखाई जाएगी विदेशों में धूम मचा चुकी हाटी- वी एक्सिस्ट फिल्म

Fri, 19 Nov 2021 09:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

फ्रांस, दुबई, कोलकाता, मुंबई, इंडो सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में यह बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का खिताब जीत चुकी है। आने वाले समय में फिल्म चीन के गुआंगजो शहर और केरल के थ्रिस्सूर शहर में भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
हाटी- वी एक्सिस्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों में धूम मचाने के बाद सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय पर बनी डॉक्यूमेंट्री हाटी- वी एक्सिस्ट को स्क्रीनिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला के सातवें संस्करण में दिखाया जाएगा। समारोह में विभिन्न देशों की 58 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हाटी- वी एक्सिस्ट शिमला के गेयटी थियेटर में 26 नवंबर दोपहर पौने दो बजे दिखाई जाएगी। अब तक पेरिस, दुबई, कोलकाता, तमिलनाडु, केरल समेत कई शहरों और देशों में इस फिल्म का प्रदर्शन हो चुका है।

विज्ञापन


फ्रांस, दुबई, कोलकाता, मुंबई, इंडो सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में यह बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का खिताब जीत चुकी है। आने वाले समय में फिल्म चीन के गुआंगजो शहर और केरल के थ्रिस्सूर शहर में भी दिखाई जाएगी। मुंबई के प्रतिष्ठित यथा कथा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी यह फिल्म 27 नवंबर को प्रदर्शित की जाएगी। देश के विख्यात फिल्मकार कमल स्वरुप ने इस फिल्म की तारीफ की है। वहीं, अवार्ड विनिंग फिल्मकार आनंद गांधी ने भी इस फिल्म को सराहा है। 

गिरिपार क्षेत्र के चुहीराम शर्मा, प्रो. वीरेंद्र ठाकुर और समाजसेवी कुंदन सिंह शास्त्री ने फिल्म में सूत्रधार का कार्य निभाया है। फिल्म की शूटिंग शिलाई के मोहराड़ गांव के स्व. कंवर सिंह नेगी की पोती के विवाह के दौरान हुई और उसके बाद शरली, महासू चियोग, कंडेला, कफोटा और जामना में कुछ हिस्से फिल्माए गए। फिल्म के निर्माता-निर्देशक पांवटा साहिब के विवेक तिवारी हैं। विवेक तिवारी ने हाल ही में द अल्टीमेट मोशन पिक्चर्स के तले नॉर्थ ईस्ट इंडिया पर दूरदर्शन के लिए 13 एपिसोड की सीरीज का निर्माण किया था और निर्देशित भी किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें