फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोमल फिल्म दिखाकर बाल उत्पीड़न पर जागरूक किए बच्चे

कोमल फिल्म दिखाकर बाल उत्पीड़न पर जागरूक किए बच्चे
ईशू ठाकुर ने बच्चों को बताया सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श का भेद
प्राथमिक कन्या पाठशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन ने लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर ने राजकीय प्राथमिक केंद्रीय छात्रा पाठशाला नाहन में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें बच्चों व स्टाफ को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अवगत करवाया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक ईशू ठाकुर और काउंसलर नीलम ने बच्चों को टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तार से जानकारी दी। ईशू ठाकुर ने इस फोन सेवा के माध्यम से अनार्थ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित और अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों को प्रदान की जाने वाली सहायता की जानकारी दी।
इस दौरान बच्चों को प्रोजेक्ट के माध्यम से शॉर्ट फिल्म कोमल भी दिखाई गई। यह फिल्म बाल उत्पीड़न पर आधारित है। ईशू ठाकुर ने बच्चों को बताया कि यदि कोई बहलाता या फुसलाता है तो उसे नजरअंदाज न करें। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर भी बताया। उन्होंने बच्चों को अंजान लोगों से दूर रहने समेत नैतिक शिक्षा से जुड़ी बहुमूल्य जानकारी भी साझा की। करन ने बच्चों को बाल श्रम पर जागरूक किया। इस अवसर पर 61 बच्चों समेत शिक्षक रानी देवी, किरण देवी, दीपक कुमार व विनोद कुमार मौजूद रहे।
----संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें