फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा और माजरा में निभाई रावण दहन की परंपरा

विज्ञापन
पांवटा साहिब के खेल मैदान में रावण दहन करते मुख्य अतिथि। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर परिषद खेल मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों दहन किया गया। पांवटा साहिब के समाजसेवी अनिल सैनी कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की थी। इसलिए इस दिन विजयदशमी पर्व मनाया जाता है। यह प्रमुख त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।
शुक्रवार को दशहरे पर आयोजित सूक्ष्म मेले में भी खूब रौनक रही। दशहरे का त्योहार कोरोना महामारी के बीच मनाया गया। मेला समापन पर बाजार में खासी भीड़ रही। चौक चौराहों पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस को वाहनों के आवागमन सुचारु रखने को खूब पसीना बहाना पड़ा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार एवं ईओ रणजीत सिंह बेदी, पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और नगर परिषद के पार्षद व गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, माजरा में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। माजरा दो सड़का से झांकियां रामलीला मैदान पहुंची। उसके बाद रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला मंच पर रामायण पाठ किया गया। माजरा रामलीला मंच पर भगवान राम का राज्य तिलक किया गया। साथ ही एक सूक्ष्म मेले का आयोजन भी माजरा रामलीला मैदान पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें