फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अष्टमी तक 37 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
हरिपुधार स्थित मां भंगायणी मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले की रौनक कोरोना के कारण फीकी रही है। पहले नवरात्र से दुर्गा अष्टमी तक माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में 37 हजार श्रद्धालु ही पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले ये संख्या दोगुनी होती थी। दूसरी ओर मेला क्षेत्र में दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से मायूस हैं। पड़ोसी राज्य से आए दुकानदार सोहन लाल, काका, सुदेश, अश्वनी, इरफान, शकील और उमेश ने बताया कि वो मेलों में सामान बेच कर आजीविका चलाते हैं।
कोरोना के बाद से उनका व्यवसाय बहुत प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सारा व्यवसाय श्रद्धालुओं की आमद पर निर्भर करता है। लिहाजा इस मंदी की मार पड़ रही है। जिला दंडाधिकारी और मंदिर न्यास के अध्यक्ष रामकुमार गौतम ने बताया कि नवरात्र मेले के प्रथम दिन से दुर्गा अष्टमी तक कुल 55 लाख 67 हजार 350 रुपये नगद, 4.8 ग्राम सोना और 7180 ग्राम चांदी चढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 37 हजार श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें