फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौंच वैली से चोरी शीशम की लकड़ी हरियाणा से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कौंच वैली से चोरी लकड़ी हरियाणा से बरामद
विज्ञापन

शीशम से लदा ट्रैक्टर पांवटा लाने को भेजी टीम
आरओ माजरा ने पांवटा पुलिस को दी लिखित शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की कौंच वैली से शीशम की लकड़ी से लदा ट्रैक्टर हरियाणा के कलेसर में पकड़ा गया है। रातों-रात कौंच वैली से शीशम के पेड़ की लकड़ी चोर रास्तों से हरियाणा पहुंचाई जा रही थी। वन विभाग के आरओ माजरा बलराज ने लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। इसके बाद हरियाणा में पकड़ी गई लकड़ी से लदा ट्रैक्टर पांवटा लाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंज अधिकारी माजरा बलराज शर्मा ने पावंटा थाना में शिकायत दी है कि वन खंड अधिकारी बहराल एवं वन रक्षक बहराल बीट ने इनके पास बुधवार को रिपोर्ट की थी कि आरक्षित क्षेत्र कौंचवैली में शीशम का एक सूखा पेड़ काटा हुआ पाया गया है। मौके से सारी लकड़ी गायब थी। इसके बाद हरियाणा संपर्क किया गया। वीरवार को सुबह वन विभाग कलेसर (हरियाणा) ने सूचना दी कि शीशम की डाटों से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया है। वन विभाग को कलेसर बुलाया गया है। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से काट कर चोरी हुई शीशम की लकड़ी की शिनाख्त कर ली है। ट्रैक्टर संख्या एचआर-38एन-4449 में लदी शीशम की डाटों और चालक कलेसर मंदुवास निवासी आरीफ पुत्र आलमदीन को पूछताछ के लिए पांवटा वन मंडल में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी। कलेसर में लकड़ी समेत गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक आरीफ पुत्र आलमदीन निवासी मन्दुवास कलेसर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें