फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में महिला मंडलों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भाषण और लघु नाटक प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते परियो - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट रामपुर एचपीएस परियोजना ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर गड़ेज पंचायत में भाषण और लघु नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। सीएसआर विभाग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 की थीम स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठा से आत्म निर्भरता पर आधारित भाषण और लघु नाटक प्रतियोगिता में गड़ेज पंचायत के कुल 180 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को संदेश दिया कि सभी कर्मचारी पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपने कार्यों का निष्पादन करें और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग दें। इस अवसर पर गड़ेज पंचायत के सात महिला मंडल की सदस्यों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार राशि पर आने वाले महिला मंडलों को पुरस्कृत किया गया। परियोजना प्रमुख ने प्रत्येक विजेता प्रतिभागी को नकद राशि स्वरूप पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर सीएसआर वरिष्ठ प्रबंधक कौशल्या नेगी, अमित कुमार, गड़ेज पंचायत प्रधान ताराचंद कायथ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें