सैंज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी ।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के सैंज में दिवाली पर्व पर आयोजित दिवाली क्रिकेट प्रतियोगिता में लाडला ब्वॉयज कोट ने नागा ब्वॉयज को हराकर खिताब जीता। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लाडला ब्वॉयज कोट ने 4 ओवर में 73 रन बनाए। समय कम होने के कारण मैच 4-4 ओवर का मैच ही हुआ।
जवाब में रनों का पीछा करने उतरी नागा ब्वॉयज की टीम तय ओवरों में 24 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब गोपाल शर्मा को मिला। इस मौके पर पिंकू, डिंपल माही, रघु, महेंद्र, कमल, गोपाल, डिस्कू, शशि, तेजेंद्र और भादर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।