फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू को मिली पार्किंग की सुविधा, 120 वाहन खड़े किए जा सकेंगे

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मल्टीपर्पज भवन में पार्किंग का किया उद्घाटन
मल्टीपर्पज भवन के पहली चार मंजिलों में मिलेगी सुविधा, अन्य तीन में खुलेंगी दुकानें, सिनेमा हॉल और होटल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद क्षेत्र रोहड़ू में लोगों को पहली बार पार्किंग की सुविधा मिल गई है। इस पार्किंग में 120 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को पार्किंग का उद्घाटन किया। सात मंजिला पार्किंग भवन में पहली चार मंजिलों पर वाहन पार्क किए जाएंगे। तीन मंजिलों में दुकानें, सिनेमा हॉल, होटल की सुविधा होगी। बहुउद्देशीय भवन (मल्टीपर्पज बिल्डिंग) के पहले चरण में चार मंजिलों में पार्किंग की व्यवस्था है। इस पार्किंग की एक मंजिल पर 100 लोगों की बैठने की क्षमता वाला अत्याधुनिक सिनेमा हॉल भी प्रस्तावित है। अभी रोहड़ू में कोई भी सिनेमा हॉल नहीं है। ऐसे में यहां के लोगों की शहरों की तर्ज पर अत्याधुनिक सिनेमा हॉल मिलेगा। पार्किंग में ऊपरी मंजिलों में फूड कॉर्नर और रेस्टोरेंट की सुविधा होगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक चौहान, एसडीएम धर्मेश, तहसीलदार सार्थक शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, कांग्रेस पार्टी से करतार सिंह कुल्ला, संजय ठाकुर सहित कांग्रेस कई नेता और गणमान्य मौजूद रहे।
रोहड़ू में 14 करोड़ से बनी है मल्टीपर्पज बिल्डिंग
रोहड़ू में बहुउद्देशीय भवन (मल्टीपर्पज बिल्डिंग) का निर्माण नगर परिषद रोहड़ू और शिकडू महाराज बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड रोहड़ू के सहयोग से किया रहा है। इस भवन की अनुमानित लागत करीब 14 करोड़ रुपये है। पहले चरण में साढ़े छह करोड़ रुपये से पार्किंग तैयार करने में खर्च हो चुके हैं।
स्नो ब्लोअर से बर्फबारी में मिलेगी राहत
लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने करीब 2 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए स्नो ब्लोअर को भी लोक निर्माण विभाग रोहडू को सौंपा। इस स्नो ब्लोअर से बर्फ के दिनों में क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। चांशल क्षेत्र जोकि बर्फबारी के कारण कई महीनों तक बंद रहता है, इस क्षेत्र में बर्फ को हटाने में कारगर साबित होगा है। बर्फबारी के चलते डोडरा क्वार का क्षेत्र तीन से चार महीनों के लिए प्रदेश के अन्य हिस्से से पूरी तरह हर साल कट जाता है। ऐसे में उक्त स्नो ब्लोअर से क्षेत्र के मार्ग को खोलने में तीव्रता आएगी। वहीं, रोहड़ू खंड में जहां भी बर्फबारी के दिनों में मशीनरी की आवश्यकता होगी, वहां इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें