फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग और शॉपिंग माल का विरोध तेज

विज्ञापन
मंडी में पार्किंग और शॉपिंग माल का विरोध करते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। विजय स्कूल मंडी में निर्माणाधीन पार्किंग और शॉपिंग माल का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को महिला समिति, नौजवान सभा और एसएफआई ने संयुक्त रूप से उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन

इसमें निर्माण कार्य बंद करने की गुहार लगाई गई। छात्रों की ओर से किए जा रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए जल्द से जल्द इस मामले में सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर महिला समिति जिला अध्यक्ष वीना वैद्य, नौजवान सभा जिला सचिव सुरेश सरवाल, एसएफआई संजीवना, सुनीता, अजय वैद्य, रेखा, सोनिया, विपन आदि मौजूद रहे।
उधर, छात्रों ने स्कूल खुलने से पहले गेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और बाद में कक्षाएं लगाईं। विरोध करने वालों का आरोप है कि पार्किंग और शापिंग माल के निर्माण की आड़ में छात्र स्कूल के मंच, खेल मैदान और मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। इससे ऐतिहासिक स्कूल परिसर के अस्तित्व पर खतरा है। निर्माण कर रही कंपनी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कहा कि नियमों के तहत ही काम हो रहा है। दूसरी ओर शहर में विजय स्कूल का मुद्दा गरमाया हुआ है। विभिन्न राजनीतिक और अन्य संगठन छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें