फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों को अपने स्तर पर कार्य करने के लिए सालाना दिए जाएंगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों को अपने स्तर पर कार्य करने के लिए सालाना दिए जाएंगे पांच लाख
विज्ञापन

धर्मशाला। अब नगर निगम धर्मशाला में सभी 17 वार्डों के पार्षदों को अपने स्तर पर कार्य करने के लिए सालाना पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। यह प्रस्ताव सोमवार को नगर निगम के हाउस में पारित किया गया। अगले बजट में इस प्रस्ताव को शुरू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि अब पार्षद अपने वार्ड में बिना किसी औपचारिकताओं के ही छोटे-मोटे कार्य करवा सकें। इसके लिए उन्हें लंबा समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही अधिकारियों से इस कार्य के बिल आदि पास करवाने पड़ेंगे।
आय बढ़ाने के लिए नगर निगम बनाए अपना होटल : विधायक
विधायक विशाल नैहरिया ने नगर निगम के अधिकारियों और मेयर को अपनी आय बढ़ाने के लिए एमसी का एक होटल बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम अपना होटल खोलती है तो सालाना इससे निगम को करोड़ों की आय मिलेगी, जिससे इस पैसे को सभी 17 वार्डों के विकास कार्यों पर खर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन

चिह्नित 27 स्थानों पर लगेंगे विज्ञापन होर्डिंग्स : जग्गी
हाउस में शहर की सुंदरता को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पारित किया गया कि अब शहर में पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। यह बात पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कही। उन्होंने कहा कि अब चिह्नित 27 स्थानों पर ही विज्ञापन होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वावलंबी योजना में बजट मुहैया करवाने को भेजा मामला
नगर निगम में मुख्यमंत्री स्वावलंबी योजना के तहत बजट न होने पर रोजगार बाधित हो रहा है। पिछले करीब 6 महीनों से इस योजना में धर्मशाला को बजट नहीं मिला है। ऐसे में बैठक के दौरान इस योजना में बजट उपलब्ध करवाने को लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें